जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौक पर ट्रैक्टर चालक पर गलत ड्राइविंग करने के आरोप लगे। वहीं एक्टिवा सवार ने कहाकि वह माता के साथ एक्टिवा पर सवार होकर आ रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक द्वारा गलत ड्राइविंग की गई और वह दो बार एक्टिवा चालक की ट्रैक्टर से टक्कर होने से बचाव हुआ। एक्टिवा सवार का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और कोई भी हादसे का शिकार हो सकता था। एक्टिवा चालक का आरोप हैकि ट्रैक्टर चालक ने ऊंची आवाज में गाने लगाए हुए थे। इस दौरान उसके द्वारा ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा भी दिया गया, लेकिन ना रुकने के कारण उसने पुलिस प्रशासन से ट्रैक्टर रोकने की अपील की। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर रोकने पर जब तालाशी ली गई तो ट्रैक्टर में से तेजधार हथियार बरामद हुआ। वहीं एक्टिवा सवार ने कहाकि तेजधार हथियार से उसने टाहनी को काटना होता है। वहीं ट्रैक्टर की नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है और दस्तावेज भी चालक के पास मौजूद नहीं है।
वहीं ट्रैक्टर चालक आशुतोष कुमार ने कहाकि वह प्राइवेट एसके पांडे ठेकेदार के पास काम करता है और नगर निगम का वह ठेकेदार है। ट्रैक्टर में ऊंची आवाज में गाने चलाने को लेकर कहा कि उसने धीमी गति से गाने चलाए थे और तेजधार हथियार टाहनी काटने के लिए रखा हुआ है। आशुतोष के अनुसार अभी नंबर प्लेट ट्रैक्टर की आई नहीं है और दस्तावेज मंगवाए है। एक्टिवा की टक्कर होने से बचाव को लेकर
कांस्टेबल सतविंदर ने कहाकि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर की जांच की तो तेजधार हथियार बरामद हुआ। हालांकि ट्रैक्टर चालक द्वारा तेजधार हथियार टाहनी काटने के लिए रखा है। कांस्टेबल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा है और ऊंची आवाज में गाने लगाए हुए है। इस दौरान एक्टिवा सवार व्यक्ति 2 बार हादसे का शिकार होने से बचा है। वहीं ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए चालक को थाने ले जाया जा रहा है, जहां मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

