.
JalandharJalandhar News: सासंद कर्मवीर बौद्ध के सामने उठा सासंद चन्नी का मुद्दा,...

Jalandhar News: सासंद कर्मवीर बौद्ध के सामने उठा सासंद चन्नी का मुद्दा, महंगााई और नशे को लेकर भाजपा पर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देश भर में महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ निशाने साधे। ऐसे में आज कांग्रेस भवन में राज्यसभा सदस्य कर्मवीर सिंह बौद्ध पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि लीडर डिवेलप्मेंट मिशन (एलडीएम) को लेकर मीटिंग हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और खड़गे की अध्यक्षता में यह मिशन देश भर में करवाया जा रहा है, जिसमें युवाओं को पार्टी में मौका देने को लेकर विचार किया जा रहा है और उन्हें मौका दिया जा रहा है। इस दौरान सासंद चरणजीत सिंह चन्नी के शहर में गायब होने को लेकर मुद्दा गरमा गया।

दरअसल, राज्यसभा कर्मवीर के सामने सासंद चन्नी के जालंधर में दिखाई ना देने पर और उनके विरोध पर कहा कि वह सभी नेताओं से बातचीत करने के बाद यहां मीटिंग में आए है। इस दौरान आज भी शहर में सांसद चन्नी के गायब होने के सवाल पर कहा कि कई बार नेता को कोई जरूरी काम होता है, ऐसे में वह भी किसी काम में व्यस्त होने के कारण आज मौजूद नहीं हो पाए। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा द्वारा आज चंदा चोरी की गई। जंतर-मंतर पर युवाओं पर लाठियों से हमले किए गए। इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी गिरफ्तारी दी और युवाओं के साथ खड़े रहे।

देश भर में पेपर लीक का मुद्दा चल रहा है और नौजवान बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। लाखों स्कूल बंद किए जा रहे है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। वहीं बच्चों पर गन पैलेट से हमला करने को लेकर संदन में आकर पीएम नरेंद्र मोदी जवाब नहीं दे रहा। उन्होंने कहाकि भाजपा द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस महिला आरंक्षण बिल ला रही है, जबकि इस बिल को पहले भाजपा द्वारा लाया गया है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी के पंजाब दौरे को लेकर सवाल खड़े किए। कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि हरियाणा के सीएम पंजाब में पगड़ी पहनकर लंबे-लंबे भाषण दे रहा है, लेकिन हरियाणा में नशा जोरों पर है और वहां पर सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों की सुविधा प्राइवेट अस्पतालों के हाथों में दी जा रही है।

उन्होंने कहाकि 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीत हासिल करके सत्ता हासिल करेंगी। वहीं भाजपा द्वारा नशे को लेकर निकाली जा रही यात्रा को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यात्रा निकालने से क्या हल होगा या थाली बजाने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहाकि हरियाणा में भाजपा की सरकार है और वह बताएं कि क्या वहां पर नशा खत्म हो गया। उन्होंने कहाकि भाजपा दिखावे का काम करती है। सीबीआई, आईटीबी और आर्मी किसके हाथ में है। ऐसे में केंद्र उन्हें नशे को लेकर कार्रवाई करने के आदेश क्यों नहीं दे रही। भाजपा नेता कह रहे है कि चीनी सामान नहीं खरीदेंगे। इस पर उन्होंने कहाकि चीनी सामान को भारत आने ही क्यों दिया जा रहा है, उस पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Donald Trump को कोर्ट से मिला बड़ा झटका, व्हाइट हाउस में मीडिया बैन पर लगाई रोक

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन,...

Meharchand Polytechnic College में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस...

Jalandhar News: दिन दहाड़े घर के बाहर से चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का...

Punjab News: School को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्री Amit Shah की Jalandhar यात्रा का भी जिक्र, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में लगाातर सरकारी इमारतों और स्कूलों को...

Jalandhar News: विवादों में घिरा ASI, तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो...

Donald Trump को कोर्ट से मिला बड़ा झटका, व्हाइट हाउस में मीडिया बैन पर लगाई रोक

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन, एमएस नॉओ और पॉलिटिको जैसे बड़े मीडिया हाउस को व्हाइट...

Meharchand Polytechnic College में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। यह दिवस प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह की अध्यक्षता...

Jalandhar News: दिन दहाड़े घर के बाहर से चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला रोज पार्क में...

Punjab News: School को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्री Amit Shah की Jalandhar यात्रा का भी जिक्र, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में लगाातर सरकारी इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां दी जा रही है। वहीं...