.
JalandharJalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, ACP की आया बयान,...

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, ACP की आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम निवासी मोहिंदर राम निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, मृतक शराब का आदी था और कल रात करीब 10 बजे शराब पीकर घर से बाहर निकला था। सुबह उनके निधन की सूचना उनके परिवार वालों को दी गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि 24 सितंबर, 2026 को लेदर कॉम्प्लेक्स रोड, पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल के इलाके में एक शव मिला था।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले। हालांकि, कान के पीछे थोड़ा खून का थक्का था। मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।

कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों के बयानों और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार के लिए इंसाफ की मांग तेज हो गई है। वहीं घटना के बाद भाजपा नेता शीतल अंगुराल पहुंचे और उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांगी की। शीतल अंगुराल ने पुलिस कमिश्नर की ईमानदारी की मिसाल देते हुए उनसे हाथ जोड़कर प्रार्थना की है कि वे खुद इस गरीब बस्ती का दौरा करें और हालात का जायजा लें। उन्होंने मांग की कि पुलिस बिना किसी राजनीतिक दबाव के तुरंत और सख्त कार्रवाई करे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Nayab Saini ने धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के साथ किया मंथन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: Hair Hotel के पास भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ाः हेयर होटल के सामने सड़क किनारे टायर बदलते...

3 बड़े स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चला सर्च अभियान, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर के 3 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन...

CM Nayab Saini ने धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के साथ किया मंथन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में वीरवार को गीता ज्ञान संस्थानम, कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता...

Punjab News: इस मामले में पेट्रोल पंपों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई , CP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में अब बिना नंबर प्लेट और उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट के चलने वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल...

बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बच्चों की कल्पना में जो विकसित भारत आकार लेता...