.
Himachal Govtराजेश धर्माणी ने सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने के...

राजेश धर्माणी ने सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए सर्वेश शर्मा को बधाई दी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने हमीरपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हमीरपुर (बड़ू) के छात्र सर्वेश शर्मा को भारतीय सेना के लिए स्वदेशी ‘रुद्रा एज टी-1 (स्पेक्ट्रा)’ ड्रोन विकसित करने के लिए रक्षा मंत्रालय से 3.5 करोड़ रुपये की अनुदान राशि प्राप्त करने पर बधाई दी है।

राजेश धर्माणी ने सर्वेश शर्मा की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह नवाचार हिमाचल प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा और तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवा नेतृत्व वाले विकास को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार के सहयोग से अब प्रदेश के युवा अपने सपनों को आत्मविश्वास के साथ साकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि सर्वेश शर्मा भारतीय सेना के लिए रूद्रा एज टी-1 (स्पेक्ट्रा) ड्रोन तैयार करेंगे जो सीमा पर निगरानी में मददगार साबित होगा। इस ड्रोन की यह विशेड्ढता की यह दुश्मन के रडार की पकड़ में नहीं आएगा और जैमर भी इसे जाम नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्वदेशी ड्रोन तकनीक को और अत्याधुनिक बनाने की दिशा में मील पत्थर साबित होगी।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा सर्वेश शर्मा की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने भविष्य की योजनाओं की सफलता के लिए सर्वेश शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CSE टीम ने बरोटीवाला स्कूल का किया निरीक्षण

ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत पर्यावरणीय गतिविधियों का लिया...

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता: Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने वीरवार को हिसार...

बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना सेवा संकल्प अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य

चंडीगढ़: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने...

मानपुर दंगल में राजू रायवाला ने जीती 1.51 लाख की बड़ी माली

साहिल कोहली को हराकर बने विजेता, छोटी माली में रोहित...

CSE टीम ने बरोटीवाला स्कूल का किया निरीक्षण

ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत पर्यावरणीय गतिविधियों का लिया जायजा बद्दी,सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वीरवार को...

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता: Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने वीरवार को हिसार के सिविल अस्पताल बरवाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

प्रदेश के 23 जिलों में सितंबर-अक्टूबर में गांवों, ब्लॉकों और शहरी क्षेत्रों में आयोजित होंगे सेवा सेतु कैंप

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं को आमजन के घर-द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के...

बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना सेवा संकल्प अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य

चंडीगढ़: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बच्चों और युवाओं में अपार प्रतिभा छिपी हुई...