मोगाः जिले के गांव सिंघावाला में विवाहिता महिला ने ससुरालियों पक्ष से तंग होकर आत्महत्या कर कर लिया था। जहां, इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां ने थाना सिटी साउथ के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए यूनियन ने मृतका के ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मामला दर्ज करने की मांग की।
मीडिया को जानकारी देते हुए मृतका की माता जसवीर कौर, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के ब्लॉक 2 के प्रधान इकबाल सिंह व Punjab khet मजदूर यूनियन के जिला प्रधान मेजर सिंह ने बताया कि बीती 22 अक्टूबर को जिले के गांव सिंघावाला की मोगा के बेरिया वाला मोहल्ला में विवाहित हरप्रीत कौर ने अपने ससुराल पक्ष से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस मृतिका द्वारा आत्महत्या करने के लिए के उसके ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य भी शामिल है, जिसके चलते उन्होंने उन पर भी मामला दर्ज करने की बात की।
इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि मृतिका के एक चार साल का बच्चा है जिसके लालन पोषण के लिए डीएसपी सिटी के समक्ष मृतका के परिवार को चार लाख रुपए देने तय हुए थे, लेकिन अब मृतिका का ससुराल पक्ष अपने फैसले से भाग रहा है जिसके चलते प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।