जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में आए दिन चोरी और लूटपाट की वारदातें बढ़ रही है। वहीं आज हलके में जहां सुबह एक खोखे को चोरों ने निशाना बनाया, वहीं दूसरी और मोहल्ला क्लीनिक से चोर दवाइयां और इंजेक्शन सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इस दौरान दोनों वारदातों को लेकर शिकायतकर्ताओं का कहना है कि चोर जहां धोखे से सिगरेट सहित अन्य सामान लेकर फरार हुए, वहीं दूसरी ओर मोहल्ला करने से 50 इंजेक्शन का डिब्बा चोर साथ ले गए। हैरानी की बात यह है कि घटना के कुछ घंटे बाद ही इलाके में पड़े खाली प्लाट से इस्तेमाल किए हुए इंजेक्शन और जली हुई सिगरेट बरामद हुई है।
इस मामले को लेकर शिवसेना नेता दीपक का कहना है कि हलके में नशे की आपूर्ति युवा नेताओं में काफी बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि खाली प्लाट पर भारी मात्रा में इस्तेमाल किए हुए इंजेक्शन और जली हुई सिगरेट बरामद हुई है। दीपक ने कहा कि हलके में चोर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं लेकिन अभी तक चोरों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। जिसके चलते हलके के हालात यह हो गए कि लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि बीते दिन घासमंडी में सुबह-सुबह दुकानदार पर दात से हमला कर दुकानदार को घायल कर उससे नगदी छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। वहीं आज सुबह मोहल्ला क्लीनिक में हुई चोरी को लेकर डॉक्टर ने बताया कि घटनास्थल पर उन्हें पर जली हुई सिगरेट बरामद हुई है। वहीं इलाका निवासियों का आरोप है कि नशे को लेकर वह कई बार पुलिस को शिकायत कर चुके हैं लेकिन करवाई कोई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ इस मामले में खाना पूर्ति कर रही है। वेस्ट हलके में लगातार हो रही वारदातों को लेकर पुलिस पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इन मामलों को लेकर चोरों और उक्त में नशेड़ियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है?
