जालंधर, ENS: संसद के बाहर टीएमसी नेता द्वारा देश के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ का मजाक उड़ाने के बाद अब विवाद बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते अब बीजेपी राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस बीच बीजेपी के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। भाजपा द्वारा भगत सिंह चौंक के पास कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस प्रदर्शन में भारी मात्रा में महिलाएं भी शामिल है। भाजपा नेता ने कहा कि उपराष्ट्रपति की सासंद के बाहर मिमक्री करना निंदनीय है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और कहा कि राहुल गांधी शर्म करो के नारे लगाए। वहीं भाजपा के प्रदर्शन के कारण भगत सिंह चौंक पर भारी जाम लग गया है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाए जाने का मामला अब राजनैतिक रंग ले लिया है। भाजपा और विपक्ष अब आमने -सामने आकर एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। वहीं कहीं न कहीं संसद की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रही कांग्रेस इस मुद्दे पर खुद ही घिरती हुई दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि संसद परिसर में मंगलवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया गया। सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की गई। उसी वक्त, कांग्रेस नेता राहुल गांधी हंसते हुए टीएमसी सांसद का अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना रहे थे। जिसके बाद से राजनीति शुरु हो गई।
