बठिंडाः जिले में सीआईए स्टाफ ने बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। डीएसपी इनवेस्टिगेश मनमोहन सिंह सरना ने बताया कि उक्त तस्कर कार में सवार थे और उन्होंने यह 400 ग्राम हेरोइन की आगे सप्लाई करनी थी। पूछताछ में पता चला है कि तीनों तस्कर नशीला पदार्थ बिक जाने पर पैसे आपस में बांट लेते थे। काबू किए गए तस्करों के खिलाफ लूटपाट और नशा तस्करी के पहले भी मामले दर्ज है।
आरोपियों की पहचान तेजेंद्र सिंह निवासी गंगाराम वाली गली नोहरिया मोहल्ला बठिंडा के तौर पर हुई है जबकि उसके साथियों की पहचान पंकज छाबड़ा निवासी गली गंगाराम वाली गली और मनप्रीत सिंह निवासी रामपुर जिला फाजिल्का के तौर पर हुई है। डीएसपी डी मनमोहन सिंह सरना ने बताया कि पुलिस की टीम ने गांव जीदा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक दिल्ली नंबर की कार को शक के आधार पर रोकने का इशारा किया टेस्ट रन पुलिस ने कर में सवार लोगों की तलाशी ली। उनके पास से 400 ग्राम हीरोइन बरामद की। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग स्थान में 10 से 15 मामले दर्ज हैं। जिनका पुलिस रिमांड हासिल करके पूछताछ की जाएगी।
