जालंधर, ENS: अगर आप भी किसी काम से जालंधर से लुधियाना की ओर से जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज किसानों ने फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके तहत धन्नो वाली फाटक के पास गन्ने के रेट बढ़ाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती तब तक इसी तरह धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उनका कहना है कि हाईवे की एक साइड को बंद किया जाएगा, अगर सरकार बात नहीं मानती है तो पूरी तरह से हाईवे को बंद करेंगे। इस संबंध में BKU दोआबा के सूबा प्रधान मंजीत सिंह राए ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस धरने में शामिल होने की अपील की गई है। हाईवे से गुजरने वाले कई लोगों को दिक्कतों का सामान करना पड़ सकता है। जिसको लेकर सुरक्षा के लिए जालंधर कमिश्नरेट और देहात पुलिस ने मुलाजिमों को तैनात कर दिया गया है। वहीं किसानों ने मांग की है कि सरकार जितनी देर तक मांगे नहीं पूरी करती, उतनी देर तक विभिन्न शहरों में ये प्रदर्शन किया जाएगा।
