HomePunjabAmritsarजालंधरः 2 पक्षों में तेजधार हथियार से हमला, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों...

जालंधरः 2 पक्षों में तेजधार हथियार से हमला, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर भर्ती ना करने के लगे आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां दंपति ने ईलाज के लिए भर्ती ना करने के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन पर किरपाण से हमला कर दिया। इस दौरान महिला के टांके लगे है, जबकि व्यक्ति को गहरी चोटे आई है। दंपति ने आरोप लगाए है कि वह गंभीर रूप से घायल है, लेकिन डॉक्टरों द्वारा उन्हें ईलाज के लिए भर्ती नहीं किया जा रहा। पीड़ित दंपति ने कहा कि वह लांबड़ा के अधीन आते कल्याण पुर के रहने वाले है।

जहां दूसरे पक्ष ने उनपर किरपाण से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस मामले को लेकर घायल दपंति द्वारा डॉक्टरों से उन्हें ईलाज के लिए भर्ती करने को लेकर कहा गया। दंपति ने आरोप लगाए है कि सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें कहा कि उनकी एमएलआर काट दी गई है और वह थाने भी भेज दी गई है। जिसके बाद वह भर्ती करने की जगह उन्हें वहां से जाने के लिए कह रहे है। घायल दंपति ने आरोप लगाए है कि दूसरे पक्ष द्वारा गोलियां मारकर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर अभी तक ना तो अस्पताल के डॉक्टरों का कोई बयान सामने आया है और ना ही दूसरा पक्ष मीडिया के सामने आया है। अगर सिविल अस्पताल के डॉक्टर और दूसरा पक्ष भी अपना पक्ष रखना चाहता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -