Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः कोर्ट से बरी होने के बाद आप विधायक शीतल अंगुराल का...

जालंधरः कोर्ट से बरी होने के बाद आप विधायक शीतल अंगुराल का आया बयान, किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के से आप विधायक शीतल अंगुराल को आज एक केस में कोर्ट से बरी कर दिया गया। वहीं इस केस से बरी होने के बाद आप विधायक शीतल अंगुराल का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने के लिए और उनकी छवि खराब करने के लिए उनके खिलाफ झूठे पर्चे दर्ज किए गए थे। उन्होंने कहा कि उनकी पॉलिटिक्ल छवि को खराब करने के लिए झूठे पर्चे दर्ज करवाए गए थे। शीतल अंगुराल ने बताया कि वह 29-4-2020 को दर्ज किए गए केस में आज बरी हुए है। इससे पहले भी एक अन्य केस मेंं वह बरी हो गए थे। शीतल अंगुराल ने कहा कि पिछली सरकार ने उन पर झूठे पर्चे दर्ज करवाए थे।

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ कुछ 6 मुकद्दमें दर्ज करवाए गए थे, जिसमें से 2 से वह बरी हो चुके है। शीतल अंगुराल ने कहा कि उन्हें भगवान पर भरोसा है कि वह ऐसे ही एक एक करके वह सभी केसों में बरी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य केसों में भी वह जल्द ही बरी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब उनके खिलाफ पर्चे दर्ज हुए थे उस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि उन पर झूठे पर्चे दर्ज करवाए गए है। शीतल अंगुराल ने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा था कि उन्हें इस मामले में इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि काफी समय तक चले इस केस को लेकर आज उन्हें कोर्ट से इंसाफ मिल गया। आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान माननीय जज ने इस केस में उन्हें बरी कर दिया है।

वहीं उन्होंने नगर निगम चुनावों को लेकर शीतल अंगुराल ने कहाकि जल्द ही चुनाव करवाए जा रहे है। इस चुनावों को लेकर आप सरकार तैयार है। जल्द ही निगम चुनावों में जीत हासिल कर वह आप पार्टी का मेयर बनाएंगे। बता दें कि कोरोना काल में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मोहल्ला कोट सदीक में गोला नाम के व्यक्ति के घर पर रेड कर शीतल अंगुराल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पुलिस ने करीब 2 लाख 595 रुपए कैश मिला था। इस केस में कुल 13 लोग आरोपी बनाए गए थे। केस में पुलिस ने शीतल अंगुराल समेत, न्यू मॉडल हाउस का बलदेव राज, ईश्वर नगर का विवेक महाजन व कपिल कुमार मोंटी, लाजपत नगर स्थित गंगा अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहता अतुल, जीटीबी एवेन्यू का दीपक दीपा, राजा गार्डन कॉलोनी का सुखप्रीत सिंह, रामेश्वर कॉलोनी का नवीन महाजन, विरदी कॉलोनी का अजय वर्मा और बीटी कॉलोनी का कीर्ति गोस्वामी को आरोपी बनाया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -