Girl in a jacket
HomeHimachalआतंकी हमला : विस्फोटकों से लदे वाहन से मारी टक्कर, कई पुलिसवालों...

आतंकी हमला : विस्फोटकों से लदे वाहन से मारी टक्कर, कई पुलिसवालों की मौ’त, 16 के करीब घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : पाकिस्तान हाल के समय में आतंकवाद से बुरी तरह जूझ रहा है। जिन आतंकी संगठनों को पाला, आज वो ही ‘भस्मासुर’ की तरह उसके पीछे पड़े हैं। ताजा मामले में पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक थाने पर आतंकवादियों ने जोरदार हमला किया। इस हमले में कम से कम 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए। वहीं 16 के करीब लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

पहले टक्कर मारी, फिर मोर्टार से किया हमला

आत्मघाती हमलावरों ने दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा से लगे अशांत डेरा इस्माइल खान जिले में दरबान थाने पर हमला किया। आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन से थाने की इमारत में टक्कर मार दी और फिर मोर्टार से हमला किया। पुलिस ने कहा कि हमले के बाद सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी में कम से कम 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 16 घायल हो गए। 

इस आतंकी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सभी हमलावरों को मार गिराया जबकि पुलिस की नई टुकड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और बाद में तलाशी अभियान शुरू किया गया। एक अपेक्षाकृत अज्ञात आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। पाकिस्तान में कुछ बड़े हमलों के पीछे इस आतंकी संगठन का हाथ रहा है। इसके प्रवक्ता मुल्ला कासिम ने इस हमले को आत्मघाती मिशन करार दिया। हमले के कारण जिले के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया जबकि सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -