Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः सतनाम नगर में 2 लोगों की मौत को लेकर ACP का...

जालंधरः सतनाम नगर में 2 लोगों की मौत को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर के न्यू दाना मंडी विष्कर्मा चौक में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला बुरी तरह से झुलस गई है। वहीं इस हादसे में इलाके में शोक की लहर छा गई। घटना की जानकारी देते हुए रिश्तेदारों ने बताया कि अचानक घर में आग लग गई। वहीं दूसरी ओर कंप्रेशर फटने का भी रिश्तेदारों द्वारा जिक्र किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सतनाम नगर में स्थित जिस घर में यह हादसा हुआ है, वहां पर जिम का सामान बनता है। रिश्तेदारों के मुताबिक आग तीनों लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि महिला बुरी तरह से झुलस चुकी  है, जिसका सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने और फ्रिज के कंप्रेशर फटने के बाद पीड़ित घर से बाहर नहीं निकल सके। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसीपी निर्मल सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। मामले की मीडिया को जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि हरपाल सिंह के घर में यह दुखद घटना हुई है। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। इस दौरान एसीपी ने कहा कि घटना दौरान गैस सिलेंडर भी फटा है। हादसे के दौरान घर पर 3 लोग मौजूद थे। एसीपी का कहना है कि इस हादसे में हरपाल सिंह उसकी पत्नी और बच्चा झुलस गया। इस हादसे में हरपाल सिंह और जोबनजीत की मौत हो गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -