Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः 24 वर्षीय महिला कांस्टेबल की संदिग्ध हालातों में मौ'त

जालंधरः 24 वर्षीय महिला कांस्टेबल की संदिग्ध हालातों में मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: रेलवे कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आरपीएफ में तैनात महिला कांस्टेबल ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 24 वर्षीय अनिशा पत्नी अंकुश कुमार मूल निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। मृतका का पति भी उसी के साथ रहता है लेकिन वह अन्य विभाग में नौकरी करता है। जैसे ही सूचना पुलिस को मिली तो थाना नई बारादरी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। वहीं घटना की जानकारी देते हुए थाना नई बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि बुधवार शाम उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे क्वार्टर में रहती एक महिला कांस्टेबल ने खुदकुशी कर ली है।

वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतरवा कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि क्वार्टर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अनिशा की मौत की खबर उसके राजस्थान रहते परिजनों को दी है जो वहां से जालंधर के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड के कारण मृतका के परिजनों के आने के बाद ही पता लग सकते हैं। पुलिस ने अनिशा का मोबाइल भी कब्जे में लिया है, लेकिन उस पर लॉक लगा हुआ था। पुलिस मृतिका के पति से भी कुछ पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि अनिशा के शव पर कुछ संदिग्ध निशान भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतिका के परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -