- Advertisement -
spot_img
HomeBreaking Newsजगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

देहरादूनः जाने माने धर्मगुरू जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कल देर शाम तबियत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिनर्जी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर कमल गर्ग के मुताबिक स्वामी रामभद्राचार्य को श्वांस संबंधी दिक्कत हुई थी। इसके बाद उन्हें देर शाम को अस्पताल में एडमिट किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

बता दें कि इसी साल फरवरी में भी रामभद्राचार्य की तबियत बिगड़ी थी। उस समय भी उनको देहरादून लाया गया था जहां सिनर्जी अस्पताल में उनका इलाज हुआ। तब उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से संदेश दिया था कि वह कुछ समय के लिए स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं आराम कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि, लोगों का विश्वास रखना जरूरी है। कुछ समय बाद, ठीक हो जाने पर फिर कथा करने आएंगे।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट में उन्होंने ये बताया था। क्योंकि देहरादून में उनके शिष्य के अस्पताल में ही उनका नियमत इलाज चलता है इसलिए जगद्गुरु हमेशा इलाज के लिए यहीं आते हैं। तब डॉक्टरों ने बताया था कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य को मौसम बदलने से खांसी और जुकाम कि शिकायत थी। तब सोशल मीडिया और कुछ वाट्सएप संदेशों में उनके निधन को लेकर खबरें प्रसारित की जा रही थीं। इसके बाद एक एक्सक्लूसिव वीडियो में उन्होंने अपने भक्तों के लिए संदेश भेजा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page