Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: विवादों में घिरे कांग्रेस MLA Sukhpal Khaira, वूमन कमिशन को...

Jalandhar News: विवादों में घिरे कांग्रेस MLA Sukhpal Khaira, वूमन कमिशन को दी शिकायत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भुलत्थ से विधायक कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रह है। दरअसल, सुखपाल खैहरा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें महिलाओं को लेकर कहे शब्दों के बाद सर्व सुख सेवा मिशन के चेयरमैन अरविंद शर्मा ने पंजाब स्टेट वूमन कमिशन को पत्र लिखकर शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुखपाल खैहरा ने महिलाओं के लिए वेचारा शब्द का इस्तेमाल किया। अरविंद ने कहा कि सुखपाल खैहरा ने जनतक मंच पर भाषण के दौरान राघव चड्ढा की महिलाओं के साथ तुलना करते हुए उसे वेचारी औरतों जैसा कहा।

इसके अलावा सुखपाल खैहरा ने महिलाओं के लिए यार शब्द का इस्तेमाल किया है। सुखपाल खैहरा द्वारा दिया गया यह बयान महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला है। इससे समाज में गलत मैसेज जाता है। इस मामले को लेकर अरविंद ने पंजाब स्टेट वूमन कमिशन से पत्र के जरिए अपील की है कि वह इस वीडियो की जांच करवाए और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। इस मामले को लेकर सूटो मोटो नोटिस जारी करने की अपील की है। वहीं उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहाकि सीएम मान द्वारा खैहरा को जेल भेजने का फैसला सही था। उन्होंने कहाकि सीएम मान के खिलाफ वह इतना बोलता है और वह सीएम मान के पैर के बराबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि मेरी शिकायत पर ईडी ने कार्रवाई करते हुए खैहरा को गिरफ्तार किया था। अरविंद ने कहा कि जिस महिला ने उन्हें जन्म दिया है, ऐसी महिला की तुलना यार शब्द से करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि खैहरा की राघव से रंजिश हो सकती है, लेकिन इस मामले को लेकर महिलाओं का इस्तेमाल करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस मामले में खैहरा के खिलाफ जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज की जाए। इस मामले को लेकर उक्त वायरल वीडियो को भी पंजाब स्टेट वूमन कमिशन को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि खैहरा मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। इससे पहले भी खैहरा एक हजार वाले बयान पर महिलाओं को लेकर गलत शब्द का इस्तेमाल किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -