Girl in a jacket
HomePunjabPatialaPunjab News: रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट मामले की खालिस्तानी टाइगर फोर्स ने...

Punjab News: रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट मामले की खालिस्तानी टाइगर फोर्स ने ली जिम्मेदारी, शेयर की पोस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजपुराः राजपुरा-शंभू के बीच रेलवे लाइन पर की रात को बड़ा धमाका होने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। वहीं रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की खालिस्तानी टाइगर फोर्स ने जिम्मेदारी ली है। इस मामले को लेक उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें लिखा है कि राजपुरा रेलवे ट्रैक पर जो ब्लास्ट हुआ है उसकी जिम्मेदारी मैं जसविंदर सिंह मुल्तानी लेता हूं। आगे लिखा है कि जिस हमारे भाई ने इस काम में शहीदी पाई है, उसे बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। आगे खालिस्तान जिंदाबाद लिखा है। बता देंकि जसविंदर सिंह मुल्लतानी जर्मन में रह रहा है।

उधर, डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़े खुलासे करते हुए कहा कि इस धमाके के मामले में 4 आतंकी मॉडयूल के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह बंगा और गुरप्रीत सिंह गोपी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोषी अपनी साजिश में नाकाम रहे। डीआईजी ने कहा कि विस्फोट के लिए आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों के कब्जे से एक बम, लैपटॉप, टैक्निकल डिवाइस, 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए है। डीआईजी ने कहा कि इस मामले का मास्टरमाइंड प्रदीप सिंह है। वहीं मृतक को लेकर कहा कि 2019 में जगरूप मलेशिया गया था। जांच में सामने आया है कि मलेशिया में बैठे आतंकियों के संपर्क में आरोपी थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -