Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: Kartar Bus की चपेट में आने से डिलीवरी ब्वॉय की...

Jalandhar News: Kartar Bus की चपेट में आने से डिलीवरी ब्वॉय की मौत, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: अलास्का चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां करतार बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाला डिलीवरी बॉय है। दरअसल, उसकी स्कूटी पर रखे बैग पर डिलीवरी जोमैटो कंपनी का नाम लिखा हुआ था। मृतक के कब्जे से बरामद दस्तावेज के अनुसार मृतक की पहचान अरुण निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोगों ने बताया कि घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि ग्रे रंग की स्कूटी पर सवार होकर व्यक्ति रेलवे रोड की तरफ जा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस द्वारा कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि कंडक्टर को थाने ले जाकर उससे पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

ड्राइवर की पहचान प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। वहीं कंडक्टर की पहचान दलबीर सिंह के रूप में हुई है। दलबीर सिंह ने कहाकि एक्टिवा सवार बस की पिछले टायर की नीचे आ गया और इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वूमैन थाने से पहुंचे जांच अधिकारी ने कहाकि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और कंडक्टर को हिरासत में लेकर ले जाया जा रहा है। हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

चश्मदीद राकेश ने कहाकि सड़क पर गड्ढे के कारण एक्टिवा सवार गिर गया। इस दौरान बस चालक को आवाज भी लोगों द्वारा दी गई। लेकिन बस चालक ने एक्टिवा सवार को कुचल दिया। चश्मदीद के अनुसार मृतक प्रवासी व्यक्ति है। लोगों का आरोप है कि बस चालक ने सड़क पर गिरे व्यक्ति को नहीं देखा और यह हादसा हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

पठानकोटः देश भर में आज स्वतंत्रता दिवस को बड़े...

Punjab News: रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव गल कलां व आसपास के...

Punjab News: आप यूथ विंग ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया याद, देखें वीडियो

अमृतसर: आज़ादी दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी...

Jalandhar News: सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, कैबिनेट मंत्री का ऐलान

जालंधर, ENS: जिले में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

पठानकोटः देश भर में आज स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है। ऐसे में...

Punjab News: रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव गल कलां व आसपास के इलाकों में उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक...

Punjab News: आप यूथ विंग ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया याद, देखें वीडियो

अमृतसर: आज़ादी दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के यूथ विंग द्वारा अमृतसर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली...

दर्दनाक हादसाः स्वतंत्रता दिवस पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, 4 की मौत, देखें वीडियो

लखनऊः यूपी के लखनऊ में 15 अगस्त को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, सुलतानपुर हाईवे...