Girl in a jacket
HomeInternationalईरानी वाणिज्य दूतावास ने बोला तीखा हमला, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

ईरानी वाणिज्य दूतावास ने बोला तीखा हमला, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: बीते दिन ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया गया। इजरायल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बकरीद की मुबारकबाद भी दी। इस पर ईरान के हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने तीखा हमला बोलते हुए इजरायल को कसाई कह दिया है।

इजरायल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट में लिखा कि – यरुशलम से इजरायल और दुनिया भर के मुसलमानों को ईद अल अधा की हार्दिक शुभकामनाएं। ईद मुबारक।

हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने यरुशलम की बकरीद पर दी मुबारकबाद पर पलटवार करते हुए लिखा कि – कसाई ईद उल अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहा है। भारत में ईरानी दूतावास ने सभी भारतीयों को ईद की बधाई दी है। एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि – ईद अल अजहा के मौके पर भारत की सरकार और प्यारी जनता खासतौर से हमारे प्रिय मुस्लिम भाईयों और बहनों को मुबारकबाद देते हैं। यह मुबारक त्योहार सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए और हमारे दोनों राष्ट्रों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मित्रता के बंधन को और मजबूत करे। ईद मुबारक।

ईरान के राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी बकरीद के मौके पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इराक, ओमान, कतर, तुर्की, ताजिकिस्तान, मिस्न, किर्गिस्तान और अजरबैजान के नेताओं के साथ अपनी बातचीत में उन्होंने ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि – मैंने उम्मीद जताई है कि अल्लाह हम मुसलमान के दिलों को एक-दूसरे के करीब लाए और हम सभी क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार और खतरों के सामने एक-दूसरे के लिए और ज्यादा मजबूती से साथ रहे।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -