HomeSportsIndia-Pak Match के बाद सोशल मीडिया पर छाए Ishan Kishan, फैंस बोले...

India-Pak Match के बाद सोशल मीडिया पर छाए Ishan Kishan, फैंस बोले – ‘Comeback हो तो ऐसा’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल : सोशल मीडिया पर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। यह चर्चा बीते दिन के हुए मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद शुरु हो गई है। सभी का कहना है कि ईशान किशन ने इस मैच के दौरान कमबैक किया है। कल पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार पारी खेली है। कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले ने कहानी ही बदल दी। टी-20 वर्ल्ड कप के 27वें मैच में भारत ने टांस गंवाकर पहले बल्लेबाजी की। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के आउट होने से दीम दबाव में थी। तभी ईशान किशन ने काउंटर अटैक शुरु कर दिया। शहीन अफरीदी के ओवर में 15 रन बटोरकर उन्होंने दबाव पाकिस्तान पर डाल दिया।

पाकिस्तान गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के

आर.प्रेमदासा स्टेडियम की मुश्किल पिच में ईशान किशान ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को सांस भी नहीं लेने दी। 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने रफ्तार और भी तेज कर दी। 40 गेंदों में 77 रन की पारी में 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। मुश्किल पिच पर जहां कोई और बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लग सका वहां ईशान ने मैच की दिशा तय कर दी। यही कारण था कि ईशान किशन की भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी वाहवाही की जा रही है।

पाकिस्तान के कोच ने कही ये बात

पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने बताया कि ईशान किशन की पारी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि – ‘मुझे लगता है कि जिस तरह से ईशान किशन ने बल्लेबाजी की है। उन्होंने मैच हमसे दूर कर दिया। ईशान किशन के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन ए बॉल से अच्छा नहीं खेल पाया है। ईशान की वह पारी मुकाबले में सबसे अलग और खास रही’।

Gully Point ने ईशान किशान की पारी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि – ‘जब दूसरे बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे थे तब ईशान ने दिखाया कि बड़े मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय अनुभव कितना जरुरी होता है। इस पिच पर 192 के स्ट्राइक रेट से बनाना प्योर गोल्ड है। इसके अलावा कुछ मीम्स भी काफी वायरल हो रहे हैं’।

एक नेटफ्लिक्स ने एक मीम डालते हुए लिखा है कि – ‘जब ईशान किशान बैटिंग कर रहे हो तो एमपाइर्स के ऐसे रिएक्शन होते हैं’।


ईशान किशन के लिए टीम इंडिया में वापसी का रास्ता आसान नहीं था। आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी ऋषभ पंत और केएल राहुल की मौजूदगी में उनकी जगह को स्थायी नहीं होने दिया। 2022 के आखिर में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में दोहरा शतक ठोकने के बाद भी उन्हें अगले ही मैच में टीम से बाहर बैठना पड़ा। 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट सीरिज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी साल खेले गए पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 में उन्हें मौका ही नहीं मिला।

नहीं मानी हार

यहीं से ईशान किशन का मुश्किल दौर शुरु हुआ था। दक्षिण अफ्रीका दौरे को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया। उस समय टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड ने यह साफ कर दिया था कि ईशान ने मानसिक थकान के कारण ब्रेक का अनुरोध किया था परंतु इस ब्रेक के बाद वापसी का रास्ता और कठिन होता गया। फरवरी 2024 में उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया। साल के अंत तक मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें टीम से रिलीज कर दिया। इन सभी झटकों के बाद भी ईशन ने हार ही नहीं मानी। उन्होंने खुद को संभाला और घरेलू क्रिकेट की ओर रुख कर लिया। जहां से उन्होंने दोबारा अपनी पहचान बनाने की कोशिश शुरु की। अब उनके पाकिस्तान के खिलाफ ये पारी देखकर लोग कह रहे हैं कि कमबैक हो तो ऐसा।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -