IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस बड़े मुकाबले के लिए RCB ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात टाइटंस ने एक बदलाव करते हुए आर साई किशोर की जगह अरशद खान को टीम में शामिल किया है।
Access to the #FINAL, like no other 😍
Our #TATAIPL Official Partners enjoying Privè Access at the Narendra Modi International Stadium, Ahmedabad 🙌#RCBvGT | #TheFinalLeap pic.twitter.com/TvNXRGBgWs
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
RCB खेल रही है अपना पांचवां IPL फाइनल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह आईपीएल इतिहास का पांचवां फाइनल मुकाबला है। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल तक पहुंच चुकी है।
हालांकि RCB का फाइनल रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। टीम को अब तक खेले गए चार फाइनल में से केवल एक बार जीत मिली है, जबकि तीन बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस बार टीम एक और ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरी है।
गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में
गुजरात टाइटंस के लिए यह तीसरा आईपीएल फाइनल है। टीम ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनकर इतिहास रचा था। इसके बाद 2023 में भी गुजरात फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब गुजरात की नजरें अपने दूसरे आईपीएल खिताब पर टिकी हुई हैं।
विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद
RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 15 मैचों में 600 रन बनाए हैं। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में एक बार फिर सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी। RCB के फैंस को उम्मीद है कि विराट अपने बल्ले से मैच जिताने वाली बड़ी पारी खेलेंगे और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी शानदार फॉर्म में
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के कंधों पर होगी। दोनों बल्लेबाज इस सीजन में 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं। फाइनल मुकाबले में गुजरात को इन दोनों खिलाड़ियों से बड़ी और मैच जिताऊ पारियों की उम्मीद रहेगी।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
- शुभमन गिल (कप्तान)
- साई सुदर्शन
- जोस बटलर (विकेटकीपर)
- निशांत सिंधु
- वाशिंगटन सुंदर
- जेसन होल्डर
- राशिद खान
- अरशद खान
- राहुल तेवतिया
- कगिसो रबाडा
- मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
- विराट कोहली
- देवदत्त पडिक्कल
- रजत पाटीदार (कप्तान)
- जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
- टिम डेविड
- क्रुणाल पांड्या
- रोमारियो शेफर्ड
- भुवनेश्वर कुमार
- जैकब डफी
- जोश हेजलवुड
- रसिख सलाम डार
खिताब के लिए होगी कांटे की टक्कर
आईपीएल 2026 का यह फाइनल मुकाबला दो मजबूत टीमों के बीच खेला जा रहा है। एक तरफ RCB अपनी ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को पूरा करना चाहेगी, तो दूसरी ओर गुजरात टाइटंस दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरी है। क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले में रोमांचक और यादगार मुकाबला देखने की उम्मीद है।

