नई दिल्ली: अमेरिका ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने को तैयार हो गया है। इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिका ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करेगा। बदले में ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खोला देगा। ये दावा ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने किया है। ईरान के सरकारी टीवी का कहना है कि उसके पास अमेरिका के साथ MOU अपने संघर्ष को खत्म करने के लिए एक के शुरुआती अनौपचारिक मसौदे की एक प्रति मिल गई है।
इस मसौदे के अंतर्गत ईरान एक महीने के अंदर होर्मुज स्ट्रेट से कर्मशियल जहाजों की आवाजाही को युद्ध के पहले के अंदर पर बहाल कर देगा जबकि अमेरिका ईरान के आस-पास के क्षेत्र से अपनी सैन्य टुकड़ियों को हटा देगा और नौसैनिक नाकेबंदी खत्म कर देगा।
सरकारी टीवी ने बताया कि इस मसौदे में युद्धपोतों की तैनाती में बदलाव शामिल नहीं है। इसके अलावा ईरान द्वारा ओमान के साथ मिलकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के मैनेजमेंट का मुद्दा ऐसा है जिस पर सहमति नहीं बन पाई है।
मसौदा यह भी कहता है कि बिना ठोस सत्यापन के तेहरान कोई कदम नहीं उठाएगा। इस मसौदे में यह भी कहा गया है कि यदि 60 दिनों के अंदर कोई अंतिम समझौता हो जाता है तो उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के जरिए एक बाध्यकारी प्रस्ताव के तौर पर मंजूरी दी जा सकती है यानी की फिर इस समझौते को दोनों पक्षों को मानना पड़ेगा।
