.
Punjab Govtस्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब द्वारा समारोह के प्रमुख स्थलों पर मजबूत...

स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब द्वारा समारोह के प्रमुख स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डीजीपी गौरव यादव ने अपने दौरे के दूसरे दिन रूपनगर और पटियाला रेंज में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़/एसएएस नगर/पटियाला: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए लगातार दूसरे दिन अपना दौरा जारी रखते हुए, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज एसएएस नगर और पटियाला का दौरा किया तथा वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड अधिकारियों के साथ रेंज स्तर की कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। डीजीपी ने पूरे राज्य में खतरे की संभावना, आतंकवाद विरोधी तैयारियों, स्वतंत्रता दिवस से संबंधित समारोह स्थलों पर सुरक्षा तथा शांति एवं सद्भावना बनाए रखने पर जोर देते हुए व्यावहारिक निर्देश जारी किए।

एसएएस नगर में अपने दूसरे दिन के दौरे की शुरुआत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने रूपनगर रेंज के अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस रेंज में एसएएस नगर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाए रखने, पुलिस की बेहतर मौजूदगी सुनिश्चित करने तथा किसी भी उभरती चुनौती का तत्काल और निर्णायक ढंग से निपटारा करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे बातचीत करते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुझाव सुने तथा उन्हें सतर्क रहने और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रोत्साहित किया। एसएएस नगर दौरे के बाद डीजीपी ने पटियाला में पटियाला रेंज के अधिकारियों के साथ व्यापक सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस रेंज में पटियाला, संगरूर, बरनाला और मलेरकोटला जिले शामिल हैं। इन बैठकों के दौरान समारोह के प्रमुख स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। एसएचओ और फील्ड अधिकारियों से बातचीत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने उन्हें सतर्कता बनाए रखने, सामुदायिक पहुंच को मजबूत करने और नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया।

समीक्षा बैठकों में डीआईजी पटियाला रेंज कुलदीप चहल, डीआईजी रूपनगर रेंज नानक सिंह, एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा, एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल, एसएसपी एसएएस नगर हरमनदीप हंस, एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल, एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम, एसएसपी रूपनगर मनिंदर सिंह और एसएसपी मलेरकोटला गुरमीत सिंह सहित प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

गैंगस्टरां ते वार का 203वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 722 स्थानों पर छापेमारी; 558 गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 270 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई...

Punjab News: पटवारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...

कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगेः नरदेव कंवर

शिमलाः हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण...

Punjab News: 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 30 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुर: एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) को नशा तस्करी...

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से मुलाकात

ब्रिटेन में बसे पंजाबी समुदाय से संबंधित मुद्दों और एन.आर.आई. की समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श चंडीगढ़: ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर...

गैंगस्टरां ते वार का 203वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 722 स्थानों पर छापेमारी; 558 गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 270 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की चंडीगढ़: प्रदेश में चल रहे अभियान 'गैंगस्टरां ते वार' के...

Punjab News: पटवारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत माल हल्का रुड़का, तहसील देहलों,...

कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगेः नरदेव कंवर

शिमलाः हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने आज यहां एक प्रेस...