Girl in a jacket
HomeNationalसर्च Operation पर निकले STF के जवानों पर IED ब्लास्ट, 2 घायल

सर्च Operation पर निकले STF के जवानों पर IED ब्लास्ट, 2 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छत्तीसगढ़ः सर्च ऑपरेशन पर निकले STF के जवानों पर IED ब्लास्ट हुआ। गनीमत रही कि पिकअप वाहन ब्लास्ट की चपेट में आने से बच गया। बलास्ट से सड़क पर करीब 5 फीट गड्ढा हो गया है। नक्सलियों ने बीजापुर जिले में सड़क पर IED ब्लास्ट की है। बलास्ट के बाद लोहे के टुकड़े शरीर पर लगने से 2 जवान घायल हो गए। वहीं एक ड्राइवर को भी चोट आई। हालांकि तीनों खतरे से बाहर हैं सभी को मामूली चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन खत्म कर जवान पिकअप वाहन से बीजापुर की तरफ लौट रहे थे। गोरला नाला के पास नक्सलियों ने बीच सड़क में पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी। जैसे ही जवानों से भरा वाहन वहां पहुंचा जंगल की तरफ से नक्सलियों ने कमांड IED ब्लास्ट कर दी। इससे पहले दो बार फोर्स की गाड़ियों को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाया था। इस बार भी नक्सल इलाके से जवानों को कैंप या फिर जिला मुख्यालय तक लाने के लिए बड़े वाहन का इस्तेमाल किया गया। इसे आसानी से नक्सली अपना निशाना बना लिए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -