इंदौर : देवास रोड पर शनिवार दोपहर यात्री बस में आग लग गई। बस में कई यात्री सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से समय पर सभी यात्री बस से बाहर निकल आए। इधर सूचना मिलते ही इंदौर से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे, उनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। धुआ उठने पर ड्रायवर ने बस को रोका और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित उतारा। कुछ ही देर में बस के अगले हिस्से से आग की लपटे उठने लगी। तब तक बस से सभी यात्री उतर चुके थे।
ड्रायवर की सूझबुझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक मांगलिया के आगे बाइपास पर इंदौर से देवास के बीच चलने वाली अटल बस सर्विस की बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस ड्राइवर ने इंजन से धुआं निकलते देखा तो समय रहते यात्रियों को बस से बाहर कर दिया था। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
