Himachal Govt
JalandharJalandhar News: लेक्चरर नेहा के केस में जांच अधिकारी सस्पेंड, SHO का...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा के केस में जांच अधिकारी सस्पेंड, SHO का तबादला, महिला गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोपी उमंग बस्सी की गर्लफ्रेंड के पति का खुलासा, 206 पन्नों की मिली वॉट्सऐप चैट

जालंधर, ENS: करतारपुर की लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत मामले में एसएचओ का तबादला किया गया। वहीं जांच अधिकारी बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति उमंग बस्सी की कथित प्रेमिका सतपाल कौर को अरेस्ट कर लिया है। वहीं सतपाल कौर के पति विशाल शर्मा सामाने आए हैं। विशाल शर्मा ने इस मामले में कई खुलासे किए हैं। विशाल ने बताया कि वह हैदराबाद में साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत है। विशाल के अनुसार उसकी 11 साल पहले सतपाल कौर से लव मैरिज हुई और उनकी 9 साल की बेटी है।

उन्होंने जालंधर में बने करीब 1 करोड़ रुपए के मकान की रजिस्ट्री भी पत्नी के नाम कराई थी। करीब 6 महीने पहले उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का उमंग बस्सी के साथ 3 सालों से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था, जो कि उनका स्कूल फ्रेंड था। विशाल शर्मा ने हैदराबाद से फोन पर बताया कि 3 फरवरी 2026 को जब वह अचानक घर पहुंचे, तो पत्नी घबरा गई। वह किसी से चैटिंग कर रही थी। जब उन्होंने मोबाइल छीनकर चैट देखनी चाही तो पत्नी ने उन पर हमला कर दिया और घर से भाग गई। विशाल ने बताया कि बेटी के स्कूल (मेयर वर्ल्ड) के बाहर भी उमंग बस्सी ने उन पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया था, जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद राजनीतिक दबाव के चलते कोई सुनवाई नहीं हुई।

विशाल ने आरोप लगाया कि एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने दो हंसते-खेलते परिवारों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है और अब वह कानून के जरिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। विशाल के मुताबिक, जब उन्होंने पत्नी का मोबाइल जांचा तो 15 दिनों की 206 पेजों की वॉट्सऐप चैट सामने आई। इस चैट में उमंग बस्सी और सतपाल कौर आपस में प्लानिंग कर रहे थे कि वे अपने-अपने लाइफ पार्टनर (नेहा और विशाल) को या तो छोड़ दें या फिर रास्ते से हटा (मार) दें। घर में भी पत्नी के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री मिली। विशाल का कहना है कि वह जॉब के सिलसिले में हैदराबाद में दूर रहते थे, इसलिए बच गए, लेकिन उमंग बस्सी ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी नेहा को टॉयलेट क्लीनर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

TMC के बागियों को अब ओम बिरला ने भेजा नोटिस; 7 दिनों में मांगा जवाब

नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी सियासी...

Jalandhar News: A-One Spa and Salon में पुलिस की रेड, 2 लड़कियों सहित 4 काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में स्पा सेंटर...

Punjab News: आज CM Mann करेंगे सत्कार सखियों का सम्मान

राखी पर्व पर एक लाख से अधिक महिलाओं के...

PIMS अस्पताल में मचा हड़कंप, AC का कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

इस्लामाबादः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित एक सरकारी अस्पताल...

Punjab News: दुकान से 5 किलो छोटी इलायची और नगदी लेकर चोर फरार

लुधियानाः महानगर में चोरी की बढ़ रही वारदातों से...

TMC के बागियों को अब ओम बिरला ने भेजा नोटिस; 7 दिनों में मांगा जवाब

नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी सियासी घमासान के बीच अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी...

Jalandhar News: A-One Spa and Salon में पुलिस की रेड, 2 लड़कियों सहित 4 काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई...

Punjab News: आज CM Mann करेंगे सत्कार सखियों का सम्मान

राखी पर्व पर एक लाख से अधिक महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे तरनतारनः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज...

PIMS अस्पताल में मचा हड़कंप, AC का कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

इस्लामाबादः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित एक सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विभाग में लगी आग के कारण 15...