Girl in a jacket
HomeNationalस्कॉर्पियो और कैंपर में भीषण टक्कर, Doctor और Medical Student की मौत

स्कॉर्पियो और कैंपर में भीषण टक्कर, Doctor और Medical Student की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बाड़मेरः NH-68 पर स्कॉर्पियो और बोलेरो कैंपर की टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं 4 अन्य घायल हुए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अहमदाबाद (गुजरात) रेफर किया गया है।

जानकारी देते हुए ग्रामीण थाना इंचार्ज विक्रम दान चारण ने बताया कि शुक्रवार को रात करीब 12 बजे बाड़मेर जिला हॉस्पिटल में ड्यूटी के बाद स्कॉर्पियो में डॉ. अशोक कुमार (45), जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर नरेश कुमार, मेडिकल स्टूडेंट रमेश विश्नोई (24) और 3 अन्य स्टूडेंट मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। रात 12 बजे मेडिकल कॉलेज के पास ही उनकी स्कॉर्पियो कार सामने से आ रही बोलेरो कैंपर से भिड़ गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर में डॉ. अशोक और स्टूडेंट रमेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि डॉ. नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक डाक्टर और स्टूडेंट
मृतक डाक्टर और स्टूडेंट

राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां, घायल डॉ. नरेश कुमार को पहले जोधपुर और वहां से अहमदाबाद रेफर किया गया है। बाकी 3 को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई। शवों को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -