जालंधरः गांव रंधावा से एक नग्न अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक का शव एक ग्राउंड में मिला है। जिसकी पहचान रामप्रकाश (72) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि व्यक्ति के चेहरे पर ईंट-रोड़े मारे गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को मार्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को थाने में बुलाया है। जिनके बयानों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। पुलिस ने कहा कि ग्राउंड में कोई भी सीसीटीवी नहीं लगा है। आसपास इलाके में कैमरे लगे है उनकी जांच के लिए पुलिस को भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक लेबर का काम करता था। मृतक के कपड़े भी जले हुए पाए गए है, जिससे लग रहा है कि रामप्रकाश को मारने के बाद शव जलाने की कोशिश की हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

