.
JalandharMeharchand Polytechnic College में हिंदी सप्ताह का हुआ सफल समापन

Meharchand Polytechnic College में हिंदी सप्ताह का हुआ सफल समापन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में दयानंद चेतना मंच के द्वारा हिंदी सप्ताह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस आयोजन में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का बिना किसी पक्षपात के परिणाम निकालने में ऋचा अरोड़ा (प्रमुख, मैकेनिकल विभाग), प्रीत कंवल (लेक्चरर इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग) ने खास भूमिका निभाई।

परिणामों की मानें तो अंक गणना प्रतियोगिता में इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के उमेघ सिंह ने पहला, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के हार्दिक ज्योति ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं निबंध लेखन में सिविल इंजीनियरिंग के दिलदार अली प्रथम, कंप्यूटर इंजीनियरिंग की सिमरनजीत कौर और इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के नीरज दूसरे, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के पीयूष तीसरे स्थान पर रहे।

इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग के तनिश पॉल को निबंध लेखन में प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। वहीं सूक्ति लेखन में इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के जैद ने प्रोत्साहन पुरस्कार जीता। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवा जब राष्ट्रभाषा के काम में ऐसी रुचि दिखाते हैं तो यह गौरव का मौका होता है।

इस आयोजन के लिए उन्होंने दयानंद चेतना मंच की तारीफ की और चेतना मंच के प्रभु दयाल को भविष्य में छात्रों के लिए ऐसे क्रिएटिव और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के आखिर में सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दिन दहाड़े गोली चलने व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना 5 के अधीन आते इलाके में गोली...

Jalandhar News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने फाड़े बोर्ड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में गुंंडागर्दी का नंगा...

बीमारी के चलते टीवी से दूर हुई Dipika Kakkar, छलका दर्द, बोली – ‘डेली सॉप नहीं कर सकती’

मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी...

Punjab News: दिन दहाड़े गोली चलने व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना 5 के अधीन आते इलाके में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां गोली लगने से...

Punjab News: मेजर सिंह के खिलाफ निहंग सिंहों ने खोला मोर्चा, श्री अकाल तख्त साहिब में दी शिकायत, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निहंग सिंह संगठनों द्वारा बाबा मेजर सिंह के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को...

Jalandhar News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने फाड़े बोर्ड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मक़सूदा सब्ज़ी मंडी में गुंंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां सब्जी मंडी में नौजवानों द्वारा...

बीमारी के चलते टीवी से दूर हुई Dipika Kakkar, छलका दर्द, बोली – ‘डेली सॉप नहीं कर सकती’

मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। 2025 में एक्ट्रेस को स्टेज...