Girl in a jacket
HomeHimachalHimachal News: जगदम्बे ऑटोमोबाइल झलेड़ा में भरे जाएंगे 13 पद, साक्षात्कार 3...

Himachal News: जगदम्बे ऑटोमोबाइल झलेड़ा में भरे जाएंगे 13 पद, साक्षात्कार 3 अप्रैल को

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित:  मैसर्ज जगदम्बे ऑटोमोबाइल झलेड़ा में सेल्स एग्जिक्यूटिव, सेल्स मैंनेजर और कम्पयूटर ऑपरेटर के 13 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए और बीटेक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष और 15 से 20 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक योग्य अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, मूल प्रमाण पत्र, बायोडटा की कॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 92193-00001 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -