Girl in a jacket
HomeNational3 राज्यों में Heatwave की चेतावनी, अगले सप्ताह में ओले, बारिश और...

3 राज्यों में Heatwave की चेतावनी, अगले सप्ताह में ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, और गुजरात में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर भारत में तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजस्थान में उत्तरी हवा चलने से सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। कुछ शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मध्यप्रदेश में भी मौसम बदलेगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट है।

इधर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तापमान 40.2 डिग्री पहुंच गया। हालांकि प्रदेश में 1 अप्रैल से हल्की बारिश का अनुमान है। आज दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम राज्यों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

2 अप्रैल को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे। तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट संभव है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान 3 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम में लू चलने से पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में हल्की बारिश होगी। गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी का असर बना रहेगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -