Breaking NewsPunjab News: इस इलाके में पहुंचे सेहत मंत्री, सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट...

Punjab News: इस इलाके में पहुंचे सेहत मंत्री, सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट करने को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः आज मोगा में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। इस मौके पर उनके साथ विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, डीसी सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी और पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों के हित में खड़ी रही है और सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। पहले जो स्वास्थ्य व्यवस्था राजनीति की भेंट चढ़ी हुई थी, अब उसे जनता के हित में मोड़ा जा रहा है।

मंत्री ने खास तौर पर मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया और एसएसपी अजय गांधी की सेवाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये दोनों अधिकारी मोगा को नशा मुक्त बनाने के मिशन में पूरी ईमानदारी और लगन से काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक मोगा पुलिस की मुस्तैदी के कारण कई आपराधिक मामलों में तेज कार्रवाई हो रही है। डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि दीवाली की रात मोगा सिविल अस्पताल से चोरी हुई करीब 11 हजार गोलियां मोगा पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर लीं थी, जिससे यह साबित होता है कि मोगा पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर है।

मोगा के सरकारी हस्पताल को निजी हाथों में देने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस तरह की सरकार की कोई योजना नहीं है। बस जो टेस्ट सरकारी हस्पताल में नहीं होते जैसे एमआरआई और अन्य कई बड़े टेस्ट, उनके लिए सरकार प्राइवेट लेब के साथ टाईअप कर रही है। उन्होंने कहा आज के समय में स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की सबसे अधिक जरूरत है। राजनीति सिर्फ कुर्सी के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि लोगों की सेहत और खुशहाली देने के लिए होनी चाहिए। अंत में मंत्री ने लोगों से अपील की कि नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवन जिएं और सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: स्टील कारोबारी की फर्म पर IT विभाग की दबिश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में आयकर...

होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ABVP के नेता समेत 4 गिरफ्तार

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में साढ़े 15 साल की...

रसगुल्ला समझकर चबाया देसी बम, मुंह में हुआ विस्फोट; युवक की मौत

डिंडोरीः मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक हैरान...

Jalandhar News: 4 रुपए किलो दूध के दाम बढ़ने पर ग्राहक परेशान, रखी ये मांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब की प्रमुख डेयरी कंपनी वेरका ने...

Jalandhar News: स्टील कारोबारी की फर्म पर IT विभाग की दबिश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई। इसी कड़ी के...

होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ABVP के नेता समेत 4 गिरफ्तार

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में साढ़े 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने का...

रसगुल्ला समझकर चबाया देसी बम, मुंह में हुआ विस्फोट; युवक की मौत

डिंडोरीः मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक हैरान करने वाली घटना में रसगुल्ले जैसा दिखने वाला देसी बम...

Jalandhar News: 4 रुपए किलो दूध के दाम बढ़ने पर ग्राहक परेशान, रखी ये मांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब की प्रमुख डेयरी कंपनी वेरका ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पंजाब स्टेट...