Nationalतेज रफ्तार कार का कहरः काम कर रहे 4 मजदूरों को कुचला,...

तेज रफ्तार कार का कहरः काम कर रहे 4 मजदूरों को कुचला, 2 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास तेज रफ्तार बीट कार ने डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगा रहे 4 मजदूरों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूर और कार चालक घायल हो गए। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान बिजेंद्र और पप्पू के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम चौक के पास द्वारका एक्सप्रेसवे के डिवाइडर को सुरक्षित करने के लिए रात में लोहे की ग्रिल लगाने का काम चल रहा था। इस दौरान भारी ग्रिल को स्थापित करने के लिए चार मजदूर काम कर रहे थे। ग्रिल लगाने के बाद दो मजदूर उसके पेंच कस रहे थे, जबकि दो अन्य मजदूर उसे डिवाइडर पर मजबूती से पकड़कर खड़े थे। तभी दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार बीट कार आई और सीधे मजदूरों की तरफ जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ग्रिल पकड़कर खड़े दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कार को अपनी ओर तेजी से आता देखकर बाकी दो मजदूरों ने खुद को बचाने के लिए एक्सप्रेसवे के बीच बनी ग्रीन बेल्ट की तरफ छलांग लगा दी। हालांकि, कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार ग्रीन बेल्ट में भी जा घुसी और वहां कूदे दोनों मजदूरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी वाइब्रेंट अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर काम करा रहे ठेकेदार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिस जगह मजदूर काम कर रहे थे, वहां पर्याप्त बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड नहीं लगाए गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और जांच में जिस किसी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Iphone और Bike के लिए युवती ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाना का मर्डर

कोच्चिः केरलम के करुवट्टा में 13 साल की एक...

Jalandhar News: स्टील कारोबारी की फर्म पर IT विभाग की दबिश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में आयकर...

होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ABVP के नेता समेत 4 गिरफ्तार

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में साढ़े 15 साल की...

रसगुल्ला समझकर चबाया देसी बम, मुंह में हुआ विस्फोट; युवक की मौत

डिंडोरीः मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक हैरान...

Jalandhar News: 4 रुपए किलो दूध के दाम बढ़ने पर ग्राहक परेशान, रखी ये मांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब की प्रमुख डेयरी कंपनी वेरका ने...

Iphone और Bike के लिए युवती ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाना का मर्डर

कोच्चिः केरलम के करुवट्टा में 13 साल की एक लड़की ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपने नाना...

Jalandhar News: स्टील कारोबारी की फर्म पर IT विभाग की दबिश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई। इसी कड़ी के...

होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ABVP के नेता समेत 4 गिरफ्तार

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में साढ़े 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने का...

रसगुल्ला समझकर चबाया देसी बम, मुंह में हुआ विस्फोट; युवक की मौत

डिंडोरीः मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक हैरान करने वाली घटना में रसगुल्ले जैसा दिखने वाला देसी बम...