Nationalतेज रफ्तार स्कार्पियो का कहर, मां-बेटे को रौंदा, देखें वीडियो

तेज रफ्तार स्कार्पियो का कहर, मां-बेटे को रौंदा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरदोईः जनपद में संडीला कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार मार्ग पर दीवाली के अवसर पर मूर्तियां बेच रही एक महिला और उसके बेटे को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। आरोप है कि स्कॉर्पियों चालक नशे में धुत था। घटना के दौरान आरोपी चालक गाड़ी में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा था, जिसने दुकान समेट रहे मां-बेटे पर लापरवाही से गाड़ी चढ़ा दी। इसमें महिला के दोनों पैर जख्मी हो गए।

पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब कस्बे के मोहल्ला ऊपरी महतवाना की रहने वाली 58 वर्षीय कांती देवी एक ज्वैलर्स के सामने फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाकर मूर्तियां बेच रही थीं। देर रात 11:30 बजे कांती और उनका बेटा श्याम जी गुप्ता दुकान का बचा हुआ सामान समेट रहे थे। पास में ही खड़ी एक काली रंग की स्कॉर्पियो खड़ी थी। दावा है जिसमें चालक अनुज अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था।

नशे की हालत में चालक अनुज ने गाड़ी को लापरवाही से आगे बढ़ाते हुए पहले श्याम को टक्कर मारी और उसके बाद सड़क किनारे बैठी वृद्ध महिला कांती देवी के दोनों पैरों के ऊपर से गाड़ी चढ़ा दी। इसमें महिला के पैर जख्मी हो गए और श्याम जी का टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी चकनाचूर हो गया। गाड़ी की चपेट में आने से काउंटर पर रखी भगवान की मूर्तियां और अन्य सामान भी मलबे में तब्दील हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया घटना के वक्त स्कॉर्पियो के अंदर अनुज के साथ टीटू, अमन और अभिषेक नाम के अन्य युवक भी सवार थे। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित मां-बेटे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचकर अपना मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की नामजद शिकायत दी। वहीं प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी अनुज जायसवाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध...

Jalandhar News: व्यक्ति को किया काबू, 50 ATM Card बरामद, देखें Live

जालंधरः महानगर के बाबूलाभ सिंह नगर इलाके में ATM...

पंजाब में पोटाश की खोज का काम अप्रैल 2027 के अंत या मई के पहले सप्ताह तक शुरू होगा

चंडीगढ़: पंजाब खनिज खोज के एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। राज्य में पोटाश की खोज...

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता श्रीमती कांता रानी के...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा...