पंचकूला: चंडीगढ़ और पंचकूला के बॉर्डर पर स्टे गंदे नाले में शव मिलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-17 और सेक्टर-18 के बीच बने नाले में राहगीरों ने शव पड़ा देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया।
View this post on Instagram
सूचना मिलते ही सेक्टर-16 पुलिस चौकी इंचार्ज सिंह राज सिंह मौके पर टीम के साथ पहुंचे। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
चौकी इंचार्ज सिंह राज ने बताया कि शव 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर इस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है।
पुलिस ने लोगो से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत संपर्क करें, ताकि शव की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
