मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सिरोपा पहनाकर सभी का किया स्वागत
पठानकोटः भोआ विधानसभा क्षेत्र के तारगढ़ इलाके में आम आदमी पार्टी को उस समय और मजबूती मिली जब BJP-RSS नेता विकास शर्मा अपने दर्जनों साथियों के साथ पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारू चक ने नए शामिल हुए नेताओं और पदाधिकारियों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया और पार्टी में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के हितैषी नीतियों और विकास पर आधारित सोच के दम पर लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि नए साथियों के शामिल होने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले हर पदाधिकारी को पूरा सम्मान दिया जाएगा और इलाके के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर विकास शर्मा ने कहा कि वह पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, पारदर्शी प्रशासन और विकास पर आधारित सोच से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।
