Encounter India
HomeGovernment NewsPunjab Govtमेरी रसोई राशन किटों का वितरण 30 लाख से पार

मेरी रसोई राशन किटों का वितरण 30 लाख से पार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

3.44 लाख से अधिक राशन किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी, पटियाला 2.24 लाख से अधिक के साथ दूसरे और अमृतसर 2.08 लाख किटों के वितरण के साथ तीसरे स्थान पर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने जरूरतमंद परिवारों के लिए पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के मद्देनजर अपनी चल रही राशन किट वितरण मुहिम ‘मेरी रसोई’ में और तेजी लाई है, जिसके तहत लगभग 30.48 लाख परिवार पहले ही लाभ ले रहे हैं। इस मुहिम का उद्देश्य हर तिमाही (3 महीनों) बाद पंजाब भर में कुल 40.48 लाख पात्र परिवारों को कवर करना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की निगरानी में इस प्रमुख पहल के तहत राशन का वितरण मिशन मोड पर किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक परिवार को एक राशन किट मिलेगी, जो एक घर की आवश्यक खाद्य वस्तुओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें मासिक खपत के लिए दो किलो दाल, दो किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर, और एक लीटर सरसों का तेल शामिल है। ये राशन किटें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत पात्र लाभार्थियों को पहले से ही वितरित की जा रही गेहूं के अतिरिक्त प्रदान की जा रही हैं। राशन किटें मार्कफेड द्वारा एकत्रित की जाती हैं, जबकि खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा प्रदेश भर में वितरण नेटवर्क की निगरानी की जाती है।

अब तक वितरित की गई 30.48 लाख राशन किटों में से, लुधियाना 344427 के साथ पहले, पटियाला 224447 के साथ दूसरे स्थान, अमृतसर 208073 के साथ तीसरे स्थान पर, बठिंडा 190800 के साथ चौथे, जालंधर 169223 के साथ पांचवें स्थान पर और गुरदासपुर 168880 राशन किटों के वितरण के साथ छठे स्थान पर है। बाकी जिलों की बात करें तो फाजिल्का में 162163 राशन किटें, संगरूर में 157009, होशियारपुर में 149846, तरन तारन में 147049, श्री मुक्तसर साहिब में 141122, फिरोजपुर में 117865, मोगा में 115314, मानसा 98149, कपूरथला 84355, फतेहगढ़ साहिब में 81700, फरीदकोट में 81300, साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 79753, पठानकोट में 79363, रूपनगर में 73625, बरनाला में 67927, मलेरकोटला में 53804 और शहीद भगत सिंह नगर में 52002 राशन किटें वितरित की गई हैं।

योजना का उद्देश्य अनाज के साथ-साथ आवश्यक प्रोटीन, खाना पकाने का तेल और मसाले उपलब्ध कराना भी है, ताकि योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों को समग्र रूप से पौष्टिक तत्वों से युक्त भोजन मिल सके। वितरण की सुचारू निगरानी की जा रही है, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए हर घर तक स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन पहुंचाया जा सके। जिला प्रशासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग और स्थानीय अधिकारी इस नए उपाय की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तनदेही एवं समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।

यह योजना राज्य सरकार की वचनबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है कि कोई भी जरूरतमंद एवं पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा से वंचित न रहे। मौजूदा एनएफएसए गेहूं वितरण में इन राशन किटों को जोड़कर, भूखमरी और पोषण दोनों मुद्दों का समाधान किया जा रहा है।

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -