Girl in a jacket
HomeEntertainmentगीता के 12वें और 15वें अध्याय का किया सामूहिक पाठ

गीता के 12वें और 15वें अध्याय का किया सामूहिक पाठ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नालागढ़ में गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई
बददी/ सचिन बैंसल : नालागढ़ में सिद्धार्थ सुपर स्पिनिंग मिल परिसर में आज गीता जयंती का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश गीता परिवार द्वारा किया गया था। यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा था क्योंकि  इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का कोई प्रवचन नहीं था। सभी को श्रीमद भगवद्गीता के 12 वें और 15वें अध्याय की लिखित प्रति  दी गई थी। साथ ही रामरक्षा कवच की प्रति भी दी गई थी। उपस्थित सभी लोगों ने श्रीमद् भागवत गीता के 12 और 15वें अध्याय का सामूहिक रूप से पठन किया । इसके साथ ही राम रक्षा कवच का भी पाठ किया गया। इसके पश्चात श्रीमद् भागवत गीता से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया । इस प्रश्नोत्तरी मंजूषा में उपस्थित लोगों के अतिरिक्त स्कूली बच्चों ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया तथा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए गीता परिवार हिमाचल द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए । गीता परिवार हिमाचल के बीबीएन प्रमुख रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि गीता परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत गीता के प्रचार प्रसार  के लिए यह अभियान चलाया गया है।  कोई भी व्यक्ति जो गीता सीखना चाहता है वह ऑनलाइन भी अपनी सुविधा के अनुसार समय का चयन करके इसे सीख सकता है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वारघाट से आए बाबा सेवागिरी द्वारा दीप प्रचलन करके किया गया। बददी से आई महिला संकीर्तन मंडली द्वारा भी सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। अन्त में सिद्धार्था परिवार द्वारा सभी के लिए प्रसाद के रूप में भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर सिद्धार्था सुपर स्पिनिंग मिल के प्रबंध निदेशक राम गोपाल अग्रवाल के अतिरिक्त मास्टर सुरेंद्र शर्मा,नरेंद्र बैंसल बबलू, लाला रूप नारायण, जिला संघचालक महेश कुमार, चक्रधर मिश्र, योग भारती के सचिव डॉक्टर किशोर ठाकुर, चक्रधर मिश्रा , योगेश भरतिया, सौरभ धीमान, भारत विकास परिषद बददी के  अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव रमन कौशल, राकेश कुमार, सुनील कुमार, विवेक, जिला प्रचारक सौरव,  हर्ष गुलाटी, आरुणि पाठक, गुरचरण सिंह चन्नी, श्रवण चंदेल, संजीव राणा के अतिरिक्त सिद्धार्था कंपनी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -