Girl in a jacket
HomeHimachalराज्यपाल व मुख्यमंत्री को राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का न्यौता, डीसी ने...

राज्यपाल व मुख्यमंत्री को राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का न्यौता, डीसी ने शिष्टाचार भेंट कर औपचारिक रूप से उत्सव में किया आमंत्रित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत सोमवार को उपायुक्त ऊना श्री जतिन लाल ने शिमला में राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें औपचारिक रूप से उत्सव में आमंत्रित किया।

उपायुक्त ने आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए दोनों गणमान्य व्यक्तियों को उत्सव की रूपरेखा एवं प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव जनसहभागिता, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं के सम्मान का पर्व है, जिसे भव्य और अविस्मरणीय बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

बाद में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उपायुक्त ने बताया कि यह आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक कांगड़ मैदान, हरोली में आयोजित किया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ 27 अप्रैल को राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल, उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में करेंगे, जबकि 29 अप्रैल को समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।

इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आयोजन के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे सांस्कृतिक संवाद और सामाजिक सहभागिता का एक सशक्त मंच बताया। उल्लेखनीय है कि सात वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रहा यह उत्सव उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से इस बार राज्य स्तरीय स्वरूप में नए अंदाज और नई भव्यता के साथ पुनः आयोजित किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -