Girl in a jacket
HomeHimachalUnaपंचायती राज संस्थान सामान्य चुनाव-2026

पंचायती राज संस्थान सामान्य चुनाव-2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नामांकन के दूसरे दिन ऊना जिला में जिला परिषद वार्डों के लिए 14 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र
ऊना, (8 मई) सुशील पंडित : पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन ऊना जिला के विभिन्न जिला परिषद वार्डों से कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि उपमंडल हरोली के अंतर्गत जिला परिषद वार्डों से 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर 14 पंजावर से अनु वाला धर्मपत्नी सुरेश कुमार, इंदु वाला धर्मपत्नी लेखराज तथा वार्ड नंबर 13 हरोली से नरेंद्र सिंह सुपुत्र धनी राम और जसपाल सुपुत्र सुख दयाल शामिल हैं। उपमंडल ऊना के तहत 3 प्रत्याशियों ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर 8 चताड़ा से अनु ठाकुर धर्मपत्नी मनोज कुमार, वार्ड नंबर 10 रायपुर सहोड़ा से बिंदु शर्मा धर्मपत्नी राजन कुमार तथा वार्ड नंबर 7 टक्का से सुमित कुमार शर्मा सुपुत्र हरीश कुमार शर्मा शामिल हैं।

इसी प्रकार उपमंडल अंब में 2 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर 1 मुबारिकपुर से पवनजीत सिंह सुपुत्र वलवंत सिंह तथा वार्ड नंबर 2 कुठेड़ा खैरला से अरुण लता धर्मपत्नी संजीव कुमार शामिल हैं। उपमंडल बंगाणा में 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर 5 लठियाणी से सीमा कुमारी धर्मपत्नी राजेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 4 सोहारी से योगराज सुपुत्र धर्मचंद तथा वार्ड नंबर 6 धनेत से वीना देवी धर्मपत्नी रोशन लाल और चंचल वाला धर्मपत्नी सुभाष चंद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उपमंडल गगरेट से वार्ड नंबर 16 चलेट से रजनी देवी धर्मपत्नी सुशील कुमार ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र 11 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को प्रातः 10 बजे से होगी, जबकि 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -