Girl in a jacket
HomeBreaking Newsकैलिफोर्निया में पकड़ा गया Gangster Lawrence Bishnoi का भाई अनमोल, जानिए अब...

कैलिफोर्निया में पकड़ा गया Gangster Lawrence Bishnoi का भाई अनमोल, जानिए अब क्या है भारत की मांग?

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्ननोई के भाई अनमोल बिश्ननोई की अमेरिका में गिरफ्तारी की खबर आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार- अमेरिका के कैलिफोर्निया से उसे अरेस्ट किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और महाराष्ट्र पुलिस सहित भारतीय एजेंसियां अब ​​उसके प्रत्यर्पण और गिरफ्तारी पर काम कर रही हैं। अनमोल ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इसके साथ ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया है।

दिल्ली और मुंबई पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। लेकिन खुफिया एजेंसी के सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने दो हफ्ते पहले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का है आरोपी अनमोल
अनमोल पर कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव भेजा था। अनमोल बिश्नोई पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड सहित कुछ हाई प्रोफाइल अपराधों में आरोपी बनाया गया है।

10 लाख रुपये का इनामी है बिश्नोई
NIA ने हाल ही में अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। अनमोल बिश्नोई पर 2022 में दर्ज दो एनआईए मामलों में आरोपपत्र भी दाखिल हैं।

क्राइम ब्रांच ने भी की थी प्रत्यर्पण की मांग
पिछले महीने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह ‘भगोड़े अपराधी अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करना चाहती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -