HomeHimachalबनौड़े महादेव मंदिर में पूर्व विधायक भुट्टो ने शीश नवाया, कमेटी द्वारा...

बनौड़े महादेव मंदिर में पूर्व विधायक भुट्टो ने शीश नवाया, कमेटी द्वारा सम्मानित किया 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कुटलैहड़ के ऐतिहासिक बनौड़े महादेव मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में भाग लेकर विधिवत पूजा-अर्चना की व शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्त जनता की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना भगवान भोलेनाथ से की।

मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन के लिए लगी रहीं। पूर्व विधायक भुट्टो ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश एवं विशेष रूप से कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बनौड़े महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और यह स्थान पूरे क्षेत्र की धार्मिक चेतना का केंद्र है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने दविंदर भुट्टो को सम्मानित भी किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।

भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।कार्यक्रम के दौरान “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, मंदिर कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ सूरम सिंह अभय सिंह राणा राज कुमार मनकोटिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -