.
Nationalतीस्ता नदी में डूबे नन्हे हाथी को मछुआरों ने बचाया, मां से...

तीस्ता नदी में डूबे नन्हे हाथी को मछुआरों ने बचाया, मां से मिलते ही लपट गया, देखें Viral Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मालबाजारः तीस्ता नदी के तेज बहाव में बहकर आए एक हाथी शावक को पांच मछुआरों ने सुरक्षित बचाकर उसकी मां से मिला दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रही है। मछुआरों की इस पहल की इलाके में जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों के बीच ये पांचों मछुआरे अब किसी हीरो से कम नहीं है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गाजलडोबा इलाके के पांच मछुआरे रोज की तरह नाव लेकर तीस्ता नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी में बहती किसी काली वस्तु पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह हाथी का बच्चा है।

मछुआरों ने तुरंत नाव को शावक के पास ले जाकर उसे नदी से बाहर निकाला। काफी देर तक नदी का पानी पीने और तेज बहाव में बहने के कारण हाथी का बच्चा कमजोर पड़ गया था। मछुआरों ने उसकी देखभाल की, जिसके बाद वह कुछ देर में संभलकर खड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के काठामबाड़ी रेंज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने हाथी के बच्चे की देखभाल शुरू करने के साथ ही उसकी निगरानी भी शुरू कर दी है। इसी बीच शावक की तलाश में मादा हाथी भी घटनास्थल के आसपास पहुंच गई। वन कर्मियों ने जैसे ही शावक को छोड़ा, वह अपनी मां के पास पहुंच गया। मां और बच्चे के मिलने के बाद वन कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।

वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि शावक अपनी मां के साथ चला गया है, लेकिन फिलहाल मां और बच्चे दोनों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल कदम उठाया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: GMADA दफ्तर में ED Team ने दी दबिश, देखें वीडियो

मोहाली: पंजाब के शहरी विकास महकमे के मुख्य केंद्र...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग ने सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की जांच, पाईं कमियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बच्चों की सेहत और...

कांट्रैक्ट मैरिज के मामलों के बीच कनाडा सख्त, कहा- फर्जी शादी पर होगी कार्रवाई

ब्रैंपटनः कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी या दिखावटी...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग...

Punjab News: GMADA दफ्तर में ED Team ने दी दबिश, देखें वीडियो

मोहाली: पंजाब के शहरी विकास महकमे के मुख्य केंद्र मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी गमाडा (GMADA)...

Jalandhar News: 22 हजार नगदी,1 किलो अफीम और नशीली गोलियां बरामद, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग ने सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की जांच, पाईं कमियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बच्चों की सेहत और मिड-डे मील की क्वालिटी को ध्यान में रखते सरकारी प्राइमरी...

कांट्रैक्ट मैरिज के मामलों के बीच कनाडा सख्त, कहा- फर्जी शादी पर होगी कार्रवाई

ब्रैंपटनः कनाडा जाने के लिए फर्जी शादी या दिखावटी रिश्ता बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कनाडा...