Girl in a jacket
HomeNationalकपड़े की दुकान में लगी आग, मौके पर पहुंची Fire Brigade की...

कपड़े की दुकान में लगी आग, मौके पर पहुंची Fire Brigade की गाड़ियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : कपड़े की दुकान में आग लगने की खबर सामने आई है। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर बाजार में रविवार को एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नही हुआ।  उन्होंने बताया कि हमें सुबह दस बजकर 20 मिनट पर कपड़े की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के कारणों का अभी पता नही चल पाया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -