Girl in a jacket
HomeHimachalदो परिवारों में झगड़ा, दोनों पक्षों पर क्रॉस पर्चे

दो परिवारों में झगड़ा, दोनों पक्षों पर क्रॉस पर्चे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के रायपुर मैदान के निकट परोईयां गांव में दो परिवारों में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। मारपीट और गाली गलौच के बाद जब दोनों पक्ष बंगाणा थाना पहुंचे तो पुलिस ने दोनों के ऊपर एफआईआर कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी पुराने विवाद के चलते शुक्रवार की सुबह परोइयां गांव में कविता देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार, केशव कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, इंद्रपाल कौर पत्नी केशव कुमार का झगड़ा निर्मला देवी पत्नी पुरुषोत्तम दास से हो गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 34 के अधीन मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पा रहा है कि असल में पीड़ित पक्ष कौन सा है क्योंकि पुलिस आजकल हर दूसरे तीसरे मामले में पीटने वाले के साथ साथ पिटने वाले के विरुद्ध भी मामला दर्ज करती जा रही है। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी कई प्रश्न चिन्ह लगते हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जल्द मामला कोर्ट में पहुंच जाएगा।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -