नोएडाः ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी 2 के 14 एवेन्यू में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ है। जिसकी सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में एक महिला दीपक चौहान और टीनू चौहान पर मारपीट के आरोप लगा रही है।
महिला ने बताया सोसायटी में गार्ड के पास रॉड और डंडे पड़े थे, जिसके साथ मुझ पर जानलेवा हमला किया गया है। वीडियो में महिला की उंगली से खून निकल रहा है। महिला की गलती कुत्तों को रोटी खिलाना थी। इसी बात को लेकर महिला से मारपीट की गई। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंची गई। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत करने की कोशिश कर रही है लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे है। वहीं सीसीटीवी फुटेज की मांग भी की गई।
