HomeNationalदर्दनाक सड़क हादसाः खड़े ट्रेलर से टकराई बस, दो की मौत; 50...

दर्दनाक सड़क हादसाः खड़े ट्रेलर से टकराई बस, दो की मौत; 50 से अधिक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जलपाईगुड़ीः मयनागुड़ी के उल्लाडाबरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि ये हादसा खड़े ट्रेलर से हुआ है। उत्तर बंग राज्य परिवहन निगम की बस एक ट्रेलर जा टकराई, जिसमें 2 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

आपको बता दें सिलीगुड़ी से कूचबिहार जा रही एनबीएसटीसी की बस उल्लाडाबरी में सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कई लोग बस में फंसे रहे, जिनको राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया है।

हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी है। राहत बचाव कार्य जारी है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -