गुरुग्रामः राजीव चौक पर साइड न देने पर एक मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक कार चालक को साइड न देने पर युवाओं ने पीटा है और उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए है।
View this post on Instagram
दिल्ली के सीआर पार्क निवासी अभिषेक चौधरी ने नाहरपुर रूपा चौकी पुलिस को शिकायत दी थी कि वह एक मीटिंग के लिए गुरुग्राम के सोहना रोड गए थे। काम निपटाने के बाद जब वह दिल्ली वापस जा रहे थे तो राजीव चौक के पास स्कार्पियो गाड़ी सवार दो लोगों ने उनसे मारपीट की थी। स्कॉर्पियो गाड़ी चालक लापरवाही से ड्राइविंग कर बार-बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रहे थे। साइड न देने पर उन्होंने मारपीट की थी और उनकी विंडसर गाड़ी को नुकसान पहुंचाया था।
पुलिस ने इस मामले देर रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनकी पहचान गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव निवासी पार्थ और पारस के रूप में की गई। दोनों आरोपित बीबीए के छात्र हैं। पुलिस ने इनके पास से स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है।
