HomeNationalदेश के सबसे बड़े योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री समेत अक्षय...

देश के सबसे बड़े योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री समेत अक्षय कुमार, PM बोले – ‘पूरा देश एक साथ जुड़ा हुआ है’, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पूरे विश्व में आज अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री ने स्वंय कोलकाता के रेड रोड से देश के सबसे बड़े योग कार्यक्रम को नेतृत्व किया है। इस मौके पर वह देशवासियों को योग का संदेश भी दिया है। हजारों योग साधकों के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल सत्र में भी भाग लिया है।

अक्षय कुमार और मनसुख मंडाविया भी हुए शामिल


केंद्र सरकार ने इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा और हेल्दी एजिंग रखी है। इस थीम का अर्थ है कि बढ़ती उम्र में स्वस्थ और एक्टिव जीवन, शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन, भावनात्मक मजबूती और बेहतर जीवन में योग की भूमिका बताती है। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और एक्टर अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए है।

पूरा देश एक-दूसरे के साथ जुड़ा हुआ है

प्रधानमंत्री ने इस दौरान राष्ट्र को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि – ‘राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे के साथ जुड़ा हुआ दिख रहा है। यही तो योग की ताकत है योग सबको जोड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 21 जून का ये दिन पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन बन गया है’।

कोलकाता के लोगों की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता से स्वागत यह एक अच्छी पहल है। इसके लिए जिस तरह कोलकाता में श्म किया गया है। नागरिक कर्तव्य निभाया गया है। वह सभी देशवासियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा बन गया है। संपूर्ण मानव समुदाय को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि – विश्व के अलग-अलग हिस्सों से एक से एक अद्भूत तस्वीरें आ रही हैं। भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक पूर्वोत्तर और पूरब में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य से भरा हुआ दिख रहा है। पूरा वविश्व और पूरा देश एक-दूसरे से नजर आ रहा है। यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -