Girl in a jacket
HomeEntertainmentमशहूर सिंगर की बिगड़ी तबीयत, Hospital में भर्ती

मशहूर सिंगर की बिगड़ी तबीयत, Hospital में भर्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया. डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सिंगर की हालत अभी स्थिर है। कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल जाएगा। फिलहाल उनके परिवार वालों ने या उनकी टीम ने कोई जानकारी शेयर नहीं की। उनके हेल्थ अपडेट पर भी कोई अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

डॉक्टरों की एक टीम कर रही एआर रहमान की देख-रेख कर रही है। बताया जा रहा है कि एआर रहमान को करीब सुबह 7:30 बजे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने कई टेस्ट किए। सूत्रों की मानें तो उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम कर रही है।  एआर रहमान सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय है। वह एक संगीतकार के साथ-साथ सिंगर और एक निर्माता भी है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘रोजा’ से की, जिसका म्यूजिक काफी हिट हुआ. उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया, जिसमें ‘दिल से’, ‘रंग दे बसंती’, ‘गुरु’, ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘रॉकस्टार’, और ‘तमाशा’सहित कई अन्य फिल्में शामिल हैं. फैंस उन्हें ‘मोजार्ट ऑफ मद्रास’ भी कहते हैं. इसके अलावा उनकी लाइव परफॉर्मेंस भी दुनियाभर में काफी पॉपुलर है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -